• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोहली में सचिन के रिकॉर्ड से आगे निकलने की क्षमता : ब्रेट ली

Can someone go better than God, we all wait & see: Lee on Tendulkar - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज हैं, जोकि क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ली ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " हम यहां शानदार रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं और जिस तरह से उनका पिछले सात-आठ साल का क्रिकेट करियर रहा है तथा जिस तरह से वह (विराट कोहली) आगे बढ रहे हैं, उसे देखते हुए वह निश्चित रूप से इसे हासिल कर सकते हैं। " आस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 टी 20 मैच खेलने वाले ली का मानना है कि सचिन का रिकॉर्ड तोड़ना अभी आसान नहीं है। उन्होंने कहा, " लेकिन, आप यह कैसे कह सकते हैं कि कोई सचिन तेंदुलकर से आगे निकल सकता है। वह यहां भगवान है, क्या कोई भगवान से भी बेहतर हो सकता है, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे।"
सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे में मिलाकर 100 शतक लगाए हैं। सचिन ने 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाए हैं और इसमें 49 शतक शामिल हैं।
सचिन ने शुक्रवार को ही अपना 47वां जन्मदिन मनाया है। टेस्ट में उनके नाम 15921 रन दर्ज है और इसमें शतक शामिल है।
वहीं, कोहली ने वनडे में अब तक 44 और टेस्ट में 27 शतक लगाए हैं और अब वह सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र 29 शतक ही दूर हैं।
ली के अनुसार, तीन ऐसे कारक है जोकि कोहली के पक्ष में जाता है और वह इसी तीन कारणों के चलते क्रिकेट के भगवान सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
ब्रेट ली ने कहा, " पहली चीज प्रतिभा है। वह निश्चित रूप से उनके पास वह प्रतिभा है, जो पहले और सबसे महत्वपूर्ण है। इसके बाद फिटेनस आता है। वह काफी फिट हैं और 30 साल की उम्र में वह मानसिक रूप से भी काफी फिट हैं। घर से, पत्नी से और जब उनके बच्चे होंगे तब दूर रहना मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। "
उन्होंने कहा, " मेरा मानना है कि अगर वह इसी तरह से मानसिक रूप से फिट रहते हैं तो मुझे लगता है कि उनमें ये तीनों गुण है, जिसके माध्यम से वह सचिन से आगे निकल सकते हैं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Can someone go better than God, we all wait & see: Lee on Tendulkar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brett lee, virat kohli, god sachin tendulkar, sachin tendulkar, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved