• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL 2026 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरन ग्रीन का फ्लॉप शो, खाता भी नहीं खोल सके

Cameron Green, the most expensive player in the IPL 2026 auction, suffers a flop show, failing to even open his account. - Cricket News in Hindi

एडिलेड । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट बुधवार से एडिलेड में शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे ऊंची कीमत पर बिके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन नीलामी के एक दिन बाद बुरी तरह फ्लॉप हो गए। कैमरन ग्रीन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। ग्रीन सिर्फ दो गेंद खेल सके और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनकी यह असफलता आईपीएल 2026 की नीलामी में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने के ठीक एक दिन के बाद आई है। आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में मिनी नीलामी का आयोजन किया गया था। केकेआर ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन केकेआर के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। साथ ही ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए।
कैमरन ग्रीन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ ही दाएं हाथ के एक सक्षम बल्लेबाज हैं। वह मैच की परिस्थिति के मुताबिक बल्लेबाजी करने में सक्षम में हैं। केकेआर को इस साल आंद्रे रसेल की सेवा नहीं मिल पाएगी। रसेल ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। रसेल के विकल्प के रूप में ही केकेआर ने ग्रीन को 25.20 करोड़ की बड़ी राशि देकर खरीदा है।
पूर्व में कैमरन ग्रीन एमआई और आरसीबी के लिए खेलते हुए बतौर ऑलराउंडर अपनी क्षमता दिखा चुके हैं। 2023 में वह मुंबई इंडियंस , जबकि 2024 में आरसीबी के लिए खेले थे। एमआई के लिए 16 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से उन्होंने 452 रन बनाए। वहीं आरसीबी के लिए 13 मैच खेलकर 255 रन बनाए। इसके अलावा, कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 16 विकेट लिए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cameron Green, the most expensive player in the IPL 2026 auction, suffers a flop show, failing to even open his account.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2026 auction, ipl 2026, cameron green, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved