• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CAB ने गर्मी से बचने के लिए ब्रेक 10 मिनट बढ़ाया

CAB introduces 10 minutes added time to fight heat - Cricket News in Hindi

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने फस्र्ट एवं सेकेंड डिवीजन वनडे मैचों के दौरान खिलाडिय़ों को गर्मी और आर्द्रता से बचाने के लिए प्रति सेशन 10 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक शुरू करने का फैसला किया है। सीएबी संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने इसकी पुष्टि की। डालमिया ने कहा, ‘‘सीएबी अपने तहत होने वाले मैचों के दौरान खिलाडिय़ों और अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक शुरू कर रहा है। यह अतिरिक्त समय ड्रिंक्स ब्रेक के लिए उपयोग में लाया जाना चाहिए।’’ खिलाडिय़ों को नर्जलीकरण से बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में गाटोरेड का उपयोग करने की सलाह दी गई है और स्थानीय मैदानों पर पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
सीएबी ने साथ ही गर्मी के कारण अस्वस्थ हुए खिलाडिय़ों के इलाज के लिए हर समय मैदानों के बाहर एम्बुलेंस की मौजूदगी भी सुनिश्चित की है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CAB introduces 10 minutes added time to fight heat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cab, 10 minutes, heat, बंगाल क्रिकेट संघ, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved