• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सीए ने आस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों की दी 6 महीने प्रतिबंध की चेतावनी

सिडनी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने खिलाडिय़ों से वेतन और नए करार संबंधी विवाद के बीच एक और कड़ा फैसला लिया है। सीए ने खिलाडि़य़ों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर खिलाड़ी बिना बोर्ड की मंजूरी के किसी टूर्नामेंट में खेलते हैं तो वह उन पर छह महीने का प्रतिबंध लगा देगी। सीए ने सभी राज्य, आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ऐसोसिएशन (एसीए) को एक पत्र लिखकर इस बात से अवगत कराया है। आस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों और सीए के बीच नए करार को लेकर बीते कुछ समय से विवाद चल रहा है। खिलाडिय़ों का सीए के साथ मौजूदा करार 30 जून को खत्म हो रहा है। सीए ने खिलाडिय़ों को नए करार के तहत वेतन को जो प्रस्ताव दिया है उससे खिलाड़ी खुश नहीं हैं। खिलाडिय़ों की मांग है कि सीए उन्हें अपनी आय का भी हिस्सा दे, जबकि सीए ने खिलाडिय़ों की इस मांग को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि ऐसा करने से उसके पास जमीनी स्तर पर खेल के विकास के लिए धनराशि नहीं बचेगी। विवाद के चलते टीम के उप-कप्तान डेविड वार्नर ने कहा था कि अगर सीए खिलाडिय़ों की मांग नहीं मानता है तो इसी साल होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के लिए उसके पास टीम नहीं बचेगी। वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक, सीए के टीम परफॉर्मेंस मैनेजर पैट हावर्ड ने करार खत्म होने के बाद अनुंबध में शामिल और गैर शामिल खिलाडिय़ों को चेतावनी दी है। हालांकि इसमें महिला टीम शामिल नहीं है जो इस समय इंग्लैंड में विश्व कप खेल रही है। हवार्ड ने अपने मेल में लिखा है कि अगर खिलाड़ी राष्ट्रीय बोर्ड के बैनर तले टूर्नामेंट के अलावा किसी और टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं तो सीए उन पर कम से कम छह महीनों का प्रतिबंध लगा सकता है। साथ ही यह सीए पर निर्भर करेगा कि वह किसी और देश के टी-20 टूर्नामेंट में खेलने के लिए खिलाड़ी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे या नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CA warns of 6 months ban of Australian players
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ca, warns, 6 months ban, australian players, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved