• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बटलर अभी भी टेस्ट क्रिकेट में अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं : एमडी रॉब की

Buttler could still be an outstanding red-ball player, says England mens cricket MD Rob Key - Cricket News in Hindi

लंदन । इंग्लैंड क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा है कि उन्हें कोई कारण नहीं दिखता कि जोस बटलर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की आवश्यकता है। साथ ही उनकी फॉर्म को देखते हुए कहा कि 32 वर्षीय बल्लेबाज अभी भी टेस्ट के शानदार खिलाड़ी बन सकते हैं। बटलर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए चार शतकों सहित 863 रन बनाकर अभियान को समाप्त किया, जिससे वह लीग के एक सीजन में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। 57 टेस्ट के अनुभवी होने के बावजूद एशेज में अपने खराब फॉर्म के कारण उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर कर दिया गया था, जहां वह 15.28 पर सिर्फ 107 रन ही बना पाए थे। वह चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में पांचवें और अंतिम टेस्ट से चूक गए और उनकी जगह कैरेबियाई दौरे के लिए बेन फॉक्स ने ले ली, जिसे इंग्लैंड 0-1 से हार गया था। बटलर के पास अच्छा टेस्ट रिकॉर्ड है। उन्होंने 57 टेस्ट में 31.94 की औसत से 2,907 रन बनाए हैं, लेकिन एशेज में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें बड़ा झटका लगा था।
हालांकि, 'द वॉनी एंड टफर्स क्रिकेट क्लब' शो में उपस्थित हुए रॉब की ने कहा, "ठीक है, इस समय, बटलर पूरी तरह से टी20 और वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। वह इंग्लैंड टेस्ट टीम में नहीं हैं, लेकिन मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि जोस बटलर को टेस्ट से संन्यास लेने की आवश्यकता है।"
रॉब की ने कहा, अब, जब तक कि वह खुद नहीं कहते कि मैं सिर्फ सफेद गेंद क्रिकेट खेलना चाहता हूं' तब तक यह एक अलग बातचीत होगी। उनके लिए आईपीएल 2022 काफी अच्छा रहा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Buttler could still be an outstanding red-ball player, says England mens cricket MD Rob Key
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: buttler could still be an outstanding red-ball player, england mens cricket md rob key, md rob key, jos buttler, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved