• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL-13 : मुंबई की जीत में चमके सूर्यकुमार, बेंगलोर को 5 विकेट से हराया

Bumrah, Yadav shine in MI 5-wkt win over RCB - Cricket News in Hindi

अबू धाबी। मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में अहम मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद मौजूदा विजेता मुंबई के 16 अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर चुकी है। हालांकि बाकी कुछ टीमें भी 16 अंकों तक पहुंच सकती हैं और ऐसे में रन रेट काफी मायने रखेगी। इसी कारण अब प्लेऑफ की जंग रोचक हो गई है।

बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिकल (74 रन, 45 गेंदें, 12 चौके, 1 छक्का) की मदद से 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए। मुंबई सूर्यकुमार यादव (नाबाद 79, 43 गेंद, 10 चौके 3 छक्के) की आक्रामक पारी के दम पर 19.1 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम करने में सफल रही।

मुंबई के लिए लक्ष्य मुश्किल नहीं था। उसने 10 ओवरों में 70 रना बना लिए थे वो भी दो विकेट खोकर।

क्विंटन डी कॉक (18) को मोहम्मद सिराज ने आउट कर बेंगलोर को पहला झटका दिया था। फिर बेंगलोर के ट्रम्प कार्ड युजवेंद्र चहल ने ईशान किशन (25) को पवेलियन भेज दिया। शुरुआती 10 ओवरों में मुंबई ने यही दोनों विकेट खोए थे। उसकी जीत की उम्मीदें पूरी तरह से जिंदा थीं।

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई ने अपना तीसरा विकेट खोया। सौरव तिवारी (5) को सिराज ने अपना दूसरा शिकार बनाया। चहल न फिर क्रुणाल पांड्या (10) को आउट कर बेंगलोर को मैच में लाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी से बेंगलोर की परेशानियों को बढ़ाया।

हार्दिक पांड्या (17) ने दो शानदार छक्के लगा रन और गेंद के अंतर को कम किया। वह क्रिस मौरिस का शिकार बने। सूर्यकुमार ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर चौका मार मुंबई को जीत दिलाई। कीरन पोलार्ड चार रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, बेंगलोर को जिस तरह की शुरुआत मिली थी उससे लग रहा था कि टोम 180-190 के स्कोर तक आसानी से जा सकती है, लेकिन बीच के ओवरों में विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के आउट होने से टीम की बल्लेबाजी बिखर गई और बेंगलोर को सम्मानजनक स्कोर से ही संतोष करना पड़ा।

एरॉन फिंच के स्थान पर टीम में आए जोशुआ फिलिपे (33) ने पडिकल के साथ मिलकर आक्रामक शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए पडिकल और फिलिपे की जोड़ी ने 71 रन बनाए।

लेग स्पिनर राहुल चहर ने फिलिपे को अपनी फिरकी में फंसा क्विंटन डी कॉक के हाथों स्टम्पिंग करा उनकी पारी का अंत किया।

कप्तान कोहली (9) के सामने पोलार्ड ने बुमराह को लगा दिया और बुमराह ने कोहली को आउट कर अपना काम किया। अब डिविलियर्स मुंबई के लिए खतरा हो सकते थे। उनके लिए कप्तान पोलार्ड ने गेंद अपने हाथ में थामी। पोलार्ड, डिविलियर्स का विकेट लेने में सफल रहे।

फिर बुमराह ने 17वें ओवर में पहले शिवम दुबे (2) और फिर पडिकल को आउट कर बेंगलोर को बड़े झटके दिए। मौरिस (4) भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए।

यहां से बेंगलोर की मजबूत स्कोर उम्मीद मिट्टी में मिल चुकी थी। गुरकीरत सिंह (नाबाद 14) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 10) ने टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचा। (आईएएनएस/ग्लोफैंस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bumrah, Yadav shine in MI 5-wkt win over RCB
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl, ipl 2020, bumrah, yadav shine in mi 5-wkt win over rcb, jasprit bumrah, suryakumar yadav, mumbai indians, royal challengers bangalore, mumbai indians vs royal challengers bangalore, mi vs rcb, virat kohli, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved