• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीपीएल: रोमांचक 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में चटोग्राम वॉरियर्स की जीत

BPL: Chattogram Warriors win in a thrilling low-scoring encounter - Cricket News in Hindi

सिलहट। चटोग्राम रॉयल्स ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के 19वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को राजशाही वॉरियर्स के खिलाफ 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चटोग्राम रॉयल्स शीर्ष पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, राजशाही वॉरियर्स 6 में से 4 मुकाबले जीतकर चौथे पायदान पर है। इस टीम ने अब तक 2 मैच गंवाए हैं। टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजशाही वॉरियर्स ने 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में तंजीद हसन ने मोहम्मद वसीम के साथ 21 रन की साझेदारी की।
इस टीम के लिए मोहम्मद वसीम और एसएम महरोब ने 19-19 रन बनाए, जबकि अकबर अली ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
विपक्षी खेमे से आमिर जमाल ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि शोरफुल इस्लाम और तनवीर इस्लाम ने 2-2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में चटोग्राम रॉयल्स ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाजों के रूप में मोहम्मद नईम और एडम रॉसिंगटन ने 3.3 ओवरों में 24 रन की साझेदारी की। टीम को इस स्कोर पर पहला झटका लगा, जिसके बाद 28 के स्कोर तक कुल 4 विकेट गिर गए।
यहां से कप्तान मेहदी हसन ने हसन नवाज के साथ पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। मेहदी हसन 25 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हसन नवाज ने आसिफ अली के साथ छठे विकेट के लिए 35 रन टीम के खाते में जोड़े।
आसिफ अली 25 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हसन नवाज ने 36 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 35 रन जुटाए।
विपक्षी खेमे से बिनुरा फर्नांडो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। एसएम महरोब ने 2 विकेट निकाले, लेकिन राजशाही वॉरियर्स को हार से बचा नहीं सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BPL: Chattogram Warriors win in a thrilling low-scoring encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sylhet, chattogram royals, bangladesh premier league, sylhet international cricket stadium\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved