• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'ट्राई सीरीज' से पहले श्रीलंका को झटका, नहीं खेल सकेंगे पाथुम निसांका

Blow for Sri Lanka ahead of tri-series - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली,। पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 'वनडे ट्राई-सीरीज' से पहले श्रीलंकाई टीम को झटका लगा है। इस टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज पाथुम निसांका सीरीज से बाहर हो गए हैं। निसांका हाल ही में चोटों से जूझ रहे हैं। उन्हें ट्राई-सीरीज के लिए टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन यह उनकी फिटनेस पर निर्भर था। पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरे के बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशी) में चोट लग गई थी। 'डेली मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, इस बल्लेबाज को अभी तक मैदान पर वापसी के लिए मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिल सका है। उनकी रिकवरी अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची है कि वे फिर से खेलना शुरू कर सकें, इसलिए वे रविवार से रावलपिंडी में शुरू होने वाली ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निसांका की जगह लाहिरू उदारा को टीम में शामिल किया गया है।
इससे पहले निसांका पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए थे। उन्हें वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित होने पर टीम के साथ यात्रा करनी थी, लेकिन अब वे ट्राई-सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
निसांका को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी श्रीलंका की टीम में रखा गया है, क्योंकि वे रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करने की कतार में हैं। हालांकि, दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में उनका खेलना भी उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर ही निर्भर करेगा।
श्रीलंका ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए पूर्व कप्तान चरिथ असलंका को भी टीम से बाहर कर दिया है। इस बीच, अविष्का फर्नांडो और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को टीम में वापस बुलाया गया। वे असलंका और चोटिल वानिंदु हसरंगा के स्थान पर आए, जो इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं।
वनडे ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blow for Sri Lanka ahead of tri-series
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: srilanka tri-series, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved