• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारतीय टीम ने अमेरिका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

Blind Womens T20 World Cup: Indian team defeats USA to reach semi-finals - Cricket News in Hindi

बेंगलुरु । भारतीय टीम ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका का भारत के खिलाफ बेहद साधारण प्रदर्शन रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 60 रन बना सकी। अमेरिका के लिए तात्याना ने 17 और कैरोलीन ने 12 रन बनाए। इसके अलावा, अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बेदम नजर आईं। भारत की तरफ से सिमरनजीत कौर, सुनीता सराठे, सिमू दास, और गंगा कदम ने 1-1 विकेट लिए। कई बल्लेबाज रन आउट हुए।
61 रन का सामान्य लक्ष्य भारतीय टीम ने बेहतरीन अंदाज में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए हासिल किया। भारत ने 3.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाकर मैच 10 विकेट से हासिल कर लिया। सिमरनजीत कौर ने 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए, जबकि काव्या एन.आर. ने 12 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। सिमरनजीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच रही।
भारत की विश्व कप के छठे मैच में ये चौथी जीत थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
अमेरिकी टीम बेहद युवा है। विश्व कप के लिए अमेरिकी टीम को भारत की संस्थाओं के सहयोग से पिछले 1 साल के दौरान तैयार किया है। अमेरिका बेशक हार गई, लेकिन टीम ने वैश्विक स्तर पर खेलने का जज्बा दिखाया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाई।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। मैच कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया कड़ी तैयारी कर रही है।
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप का आयोजन 11 नवंबर से 23 नवंबर तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा है। विश्व कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीम हिस्सा ले रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blind Womens T20 World Cup: Indian team defeats USA to reach semi-finals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: usa, blind womens t20 world cup, t20 world cup, world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved