• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

ओपनर शिखर धवन ने अर्धशतक जमा मनाया बर्थडे, ये हैं टॉप-5 पारियां...

नई दिल्ली। बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने 32वें जन्मदिन का जश्न क्रिकेट मैदान पर बनाया। धवन ने श्रीलंका के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को अर्धशतक जमाया। धवन 91 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेलने में सफल रहे।

वे स्पिनर लक्षण संदाकन की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों स्टंप हो गए। धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। धवन इस मैच से पहले 27 टेस्ट, 93 वनडे और 28 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। धवन के टेस्ट में 43.72 के औसत से चार अर्धशतक व छह शतकों की बदौलत 1924 रन हैं। उनके वनडे में 43.79 के औसत व 92.16 के स्ट्राइक रेट से 3870 रन हैं।

उनके खाते में 22 अर्धशतक व 11 शतक हैं। धवन के टी20 में तीन अर्धशतक की मदद से 21.72 के औसत की बदौलत 543 रन है। धवन के अंतरराष्ट्रीय करिअर की शुरुआत 2010 में हो गई थी। धवन आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस व सनराइजर्स हैदराबाद के सदस्य रहे हैं।

धवन के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो धवन ने वर्ष 2012 में मेलबोर्न में रहने वालीं आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा की पहली शादी से दो बेटियां थीं और उन्होंने वर्ष 2014 में बेटे जोरावर को जन्म दिया।

अब हम देखेंगे बर्थडे बॉय शिखर धवन की टॉप-5 पारियां :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Birth Day Special : know 5 top scores of Shikhar Dhawan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: birth day special, 5 top scores of shikhar dhawan, shikhar dhawan, shikhar dhawan birth day, shikhar dhawan 32 years old, india vs sri lanka, ferozshah kotla, delhi test, special story on cricket records, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved