जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जीन पॉल डुमिनी कंधे की चोट के कारण आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बोर्ड ने कहा है कि डुमिनी के दाएं कंधे की सर्जरी होगी जिसके चलते वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ-साथ 16 नवंबर से शुरू होने वाली म्जांसी सुपर लीग (एमएसएल) में भी नहीं खेल पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि डुमिनी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी और अब उनके कंधे की सर्जरी होगी।
इसके चलते वे ऑस्ट्रेलिया दौरे और एमएसएल में भी नहीं खेल पाएंगे। डुमिनी एमएसएल में केपटाउन ब्लिट्ज के मार्की खिलाड़ी थे और अब क्विंटन डी कॉक उनकी जगह लेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाले तीन वनडे और एक टी20 मैच के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम की घोषणा इसी सप्ताह होगी।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope