• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लक्ष्मण की प्लेइंग इलेवन में भुवी, चाहर के रूप में 2 तेज गेंदबाज

Bhuvi, Chahar the two pace bowlers in Laxman playing XI. - Cricket News in Hindi

मुंबई| भारत के पूर्व दिगग्ज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि वह श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से कोलंबो में शुरू होने वनडे सीरीज में दो तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरना पसंद करेंगे। शिखर धवन की अगुवाई वाली 20 सदस्यीय भारतीय टीम 21 जुलाई से तीन वनडे और इतनी ही संख्या में टी20 खेलने के लिए इस पड़ोसी द्वीपीय देश में है। लक्ष्मण ने सोमवार को स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा में कहा, मेरे पास भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर के रूप में दो तेज गेंदबाज होंगे और दो स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल होंगे। लक्ष्मण ने कहा कि भारत को कप्तान धवन और पृथ्वी शॉ के साथ ओपनिंग करनी चाहिए, जबकि सूर्यकुमार यादव को नंबर-3 बल्लेबाज होना चाहिए।
लक्ष्मण ने कहा, वैसे यह एक बहुत विस्तृत टीम है। 20 सदस्यीय टीम है। लेकिन मैं ओपनर के तौर पर शिखर धवन, पृथ्वी शॉ के साथ जाऊंगा। नंबर-3 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मेरी पसंद होंगे। नंबर-4 पर एकदिवसीय मैचों में संजू सैमसन होंगे, नंबर- 5 होगा मनीष पांडे, नंबर- 6 पर मैं हार्दिक पांड्या, नंबर-7 क्रुणाल पांड्या के साथ जाना चाहूंगा।
लक्ष्मण की प्लेइंग इलेवन में रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, नितीश राणा और ईशान किशन जैसे कई अन्य नामों को जगह नहीं मिली। हालांकि पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि वह क्रुणाल पांड्या से पहले राणा को चुनेंगे।
पठान ने कहा, केवल एक बदलाव मैं चाहूंगा। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में रखूंगा, एक और बल्लेबाज जो मैं जोड़ूंगा - कुणाल के स्थान पर नीतीश राणा होंगे। इसके अलावा, क्योंकि मैं देखना चाहूंगा हार्दिक पांड्या ने काफी अधिक ओवर फेंके।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhuvi, Chahar the two pace bowlers in Laxman playing XI.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhuvi, chahar, two pace bowlers, laxman, playing xi\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved