• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी-20 रैंकिंग में आगे बढ़े बेंटन, हफीज

Benton, Hafeez progress in T20 ranking - Cricket News in Hindi

दुबई| इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन और पाकिस्तान के मध्य क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। वहीं पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बाबर आजम पहले स्थान पर कायम हैं। भारत के लोकेश राहुल दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड की बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज में 137 रन बनाने वाले बेंटन 152 स्थान चढ़कर 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के एक और बल्लेबाज डेविड मलान भी शीर्ष पांच में वापसी करने में सफल रहे हैं। हफीज ने इस सीरीज में एकतरफा प्रदर्शन किया और वह मैन ऑफ दी सीरीज भी चुने गए। हफीज 68वें स्थान से आगे बढ़ते हुए 44वें स्थान पर आ गए हैं। हफीज ने इस सीरीज में 155 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो भी एक स्थान आगे बढ़ते हुए 22वें स्थान पर आ गए हैं।
पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान को भी गेंदबाजों की रैंकिंग का फायदा हुआ है। शादाब एक स्थान आगे बढ़ते हुए आठवें स्थान पर आ गए हैं।
टॉम कुरैन और शाहीन शाह अफरीदी भी संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं। कुरैन को सात स्थान का फायदा हुआ है। वहीं शाहीन 14 स्थान आगे बढ़े हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Benton, Hafeez progress in T20 ranking
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: benton, hafeez, progress, t20, ranking, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved