नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने गुरुवार को कहा है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे अपने कप्तान जोए रूट के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ की जासूसी करने के आदेश का कैसे पालन करें। स्टोक्स ने साफ तौर पर इसको लेकर हथियार डाल दिए हैं। स्टोक्स को आईपीएल की टीम ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने खरीदा है और स्मिथ इस टीम के कप्तान हैं।
स्मिथ को भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। एलेस्टर कुक के स्थान पर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कप्तान रूट ने कुछ दिनों पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि स्टोक्स आईपीएल में खेल कर जब लौटेंगे तब वे न सिर्फ पैसा लेकर आएंगे बल्कि स्मिथ के बारे में अहम जानकारी भी लाएंगे जो एशेज श्रृंखला में उन्हें मदद करेगी। राष्ट्रीय राजधानी में पुणे के संवाददाता सम्मलेन में स्टोक्स ने कहा, मैं नहीं जानता कि मैं यह एक टीम में रहते हुए कैसे करूंगा। मेरे लिए यह मुश्किल होगा।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope