• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीसीसीआई ने क्रेड को आईपीएल के लिए बनाया आधिकारिक साझेदार

BCCI made CRED official partner for IPL - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली| बीसीसीआई ने क्रेड (सीआरईडी) को 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो रहे आईपीएल के लिए आधिकारिक साझेदार बनाने की घोषणा की है। बोर्ड ने मंगलवार देर रात एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट कंपनी क्रेड और बोर्ड के बीच तीन साल का करार हुआ है। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने एक बयान में कहा, "हम क्रेड को आईपीएल 2020 से 2022 तक आधिकारिक साझेदार के तौर पर शामिल कर काफी खुश हैं। आईपीएल विश्व की सबसे अच्छी लीग में से एक है और हम क्रेड जैसे यूनिक ब्रांड के साथ करार कर उत्साहित हैं।" क्रेड के संस्थापक और सीईओ कुणाल शाह ने कहा कि वह आईपीएल के साथ अपना नाम जोड़ कर अच्छा महसूस कर रहे हैं।
शाह ने कहा, "आईपीएल ग्राहक के अनुभव को दर्शाता है, जिसे क्रिकेट जगत, प्रशंसकों से ताकत मिलती है। हम खेल जगत के बेहतरीन टूनार्मेंट में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BCCI made CRED official partner for IPL
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bcci, made cred, official partner, ipl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved