• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

BCCI ने रोहित-कोहली को घरेलू मैचों में खेलने का दिया निर्देश : रिपोर्ट्स

BCCI instructs Rohit and Kohli to play domestic matches: Reports - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू मुकाबलों में खेलते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी-अपनी राज्य टीमों के घरेलू मैचों में खेलने का निर्देश दिया गया है, ताकि वह वनडे टीम की दौड़ में बने रहें। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया है, लेकिन कोहली की ओर से इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों को बता दिया है कि अगर उन्हें भारत के लिए खेलना है, तो घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। चूंकि वे दोनों खिलाड़ी दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए मैच के लिए फिट होने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।"
विराट कोहली-रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल बीसीसीआई का फोकस टी20 विश्व कप 2026 पर है। ऐसे में कोहली और रोहित को वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए खेलने का समय चाहिए होगा।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ी थी। ये दोनों खिलाड़ी संभवतः साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे, जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से होगी। इसके बाद 'रो-को' संभवतः जनवरी 2026 में ही भारतीय टीम में फिर से नजर आएंगे। टीम इंडिया 11 तारीख से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों की मेजबानी करेगी।
इस बीच कोहली और रोहित को करीब एक महीने का ब्रेक मिलेगा, जिस दौरान विजय हजारे ट्रॉफी खेली जानी है।
पिछले सीजन में रोहित और कोहली ने एक-एक रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। जनवरी में, विराट कोहली 12 साल के अंतराल के बाद दिल्ली के लिए खेलने लौटे थे, जबकि रोहित शर्मा 10 साल के बाद मुंबई के लिए खेले।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BCCI instructs Rohit and Kohli to play domestic matches: Reports
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bcci, rohit, kohli, domestic matches, virat kohli, rohit sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved