• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

BBL : शॉर्ट के शतक की बदौलत होबार्ट ने ब्रिसबेन से जीता रोमांच

ब्रिसबेन। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डी आर्की जॉन मैथ्यू के शतक के दम पर होबार्ट हरिकेन ने बुधवार को यहां टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में रोमांचक जीत दर्ज की। होबार्ट ने ब्रिसबेन हीट को तीन रन से हराया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए होबार्ट ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। 27 वर्षीय शॉर्ट ने 69 गेंदों पर आठ चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन ठोके। वे शुरू से लेकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। बीआर मैक्डरमॉट ने 19 अऔर विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 16 रन का योगदान दिया। कप्तान जॉर्ज बेली चार रन ही बना सके। एमटी स्टेकीटी और बेन कटिंग ने 2-2 विकेट चटकाए। पाकिस्तान के स्टार लेग स्पिनर यासिर शाह ने चार ओवर में 29 रन दिए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BBL : Hobart Hurricane beat Brisbane Heat with help of D Arcy John Matthew Short century
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bbl, hobart hurricane, brisbane heat, d arcy john matthew short, century, brendon mccullum, yasir shah, mathew wade, big bash league, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved