• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रहीम ने गेंदबाज से श्रीलंका के बल्लेबाज के सामने अड़चनें डालने को कहा

Bangladesh wicketkeeper Rahim asks bowler to obstruct SL batsman - Cricket News in Hindi

ढाका| बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान स्पिनर मेहदी हसन से श्रीलंका के बल्लेबाज पाथुन निसंका को रोकने के लिए कहा। रहीम ने 125 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश ने श्रीलंका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 103 रनों से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। रहीम स्टंप माइक में मेहदी से कहते हुए पाए गए, "जब निसंका दौड़े तो उनके सामने आ जाओ।" इस बीच, रहीम ने कहा कि टीम के अन्य बल्लेबाजों को प्रदर्शन करने की जरूरत है।
रहीम ने कहा, "मेरे ख्याल से तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन लगातार स्कोर करते हैं लेकिन इनका दिन खराब रहा। लिटन दास, अफीफ और मोसादेक को अवसर भुनाने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "अगर सात या आठ बल्लेबाज प्रदर्शन करेंगे तो चीजें आसान हो जाएगी। इन्हें शॉट चयन को लेकर और चयनात्मक होना होगा। मेरे ख्याल से जूनियर खिलाड़ियों को योगदान देने की जरूरत है, नहीं तो हमारे लिए चीजें मुश्किल हो जाएंगी।"
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bangladesh wicketkeeper Rahim asks bowler to obstruct SL batsman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bangladesh, wicketkeeper, rahim, bowler, obstruct, sl batsman, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved