• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

100वें टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका पर भारी पडा बांग्लादेश

Bangladesh in strong position in his 100th test against Sri Lanka - Cricket News in Hindi

कोलंबो। बांग्लादेश ने अपने 100वें टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के खिलाफ बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। यहां के पी सारा ओवल मैदान पर शुरू हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के चलते श्रीलंका दिन का खेल खत्म होने तक 83.1 ओवर में सात विकेट पर 238 रन ही बना सका।

मुस्ताफिजुर रहमान व मेहदी हसन मिराज ने 2-2 और सुभाशीष रॉय, तैजुल इस्लाम व शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट लिया है। श्रीलंका की ओर से दिनेश चांदीमल सबसे सफल बल्लेबाज हैं। चांदीमल 210 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 86 रन बना चुके हैं। रंगना हेराथ (नाबाद 18) उनका साथ दे रहे हैं। धनंजय डिसिल्वा व विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने 34-34 रन का योगदान दिया। श्रीलंका को 21 अतिरिक्त रन भी मिले। बांग्लादेश पहला टेस्ट हार गया था।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Bangladesh in strong position in his 100th test against Sri Lanka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bangladesh, strong position, 100th test, sri lanka, dinesh chandimal, rangana herath, mustafizur rahman, mehdi hasan miraz, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved