• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाबर आजम का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार, पाकिस्तान को इन तीन कीवी बल्लेबाजों से बचना होगा

Babar Azam has an impressive record against New Zealand, and Pakistan will have to watch out for these three Kiwi batsmen. - Cricket News in Hindi

कोलंबो । टी20 विश्व कप 2026 का पहला सुपर-8 मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच पर भारी बारिश का खतरा है, लेकिन अगर मैच होता है, तो इसके रोमांचक होने की पूरी संभावना है। मैच होने की स्थिति में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ ही न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों पर नजर रहेगी। बाबर आजम टी20 विश्व कप 2026 में अब तक कोई प्रभावशाली पारी नहीं खेल सके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका रनों का सूखा समाप्त हो सकता है। दरअसल, बाबर आजम का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। वह दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए टी20 मुकाबलों में शीर्ष स्कोरर हैं।
बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 26 टी20 मैचों में 24 पारियों में 41.90 की औसत और 131.93 की स्ट्राइक रेट से 880 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। सर्वाधिक स्कोर नाबाद 101 है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर के पास फिर से अपनी फॉर्म हासिल करने का मौका है।
बाबर आजम के अलावा फखर जमां दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। फखर ने 17 मैचों की 16 पारियों में 3 अर्धशतक की मदद से 439 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134.25 रहा है। हालांकि, फखर इस विश्व कप में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं।
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों से बचना होगा। लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे ये तीनों खिलाड़ी विश्व कप में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा हैं।
मार्क चैपमेन ने पाकिस्तान के खिलाफ 25 मैचों की पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 663 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161.70 है और सर्वाधिक स्कोर नाबाद 104 है।
चैपमेन के अलावा पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के दोनों ओपनरों से सावधान रहना होगा।
टिम साइफर्ट ने 19 मैचों की 19 पारियों में 153.98 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। नाबाद 97 उनका सर्वाधिक स्कोर है। वहीं, फिन एलेन ने 14 मैचों की 14 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 510 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर है, जबकि सर्वाधिक स्कोर 137 है।
इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिशेल का प्रदर्शन भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Babar Azam has an impressive record against New Zealand, and Pakistan will have to watch out for these three Kiwi batsmen.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, babar azam, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved