• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आरोन फिंच ने इस बात को बताया थोड़ा हास्यास्पद

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने कहा कि भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद उन्हें लगा कि उनकी उंगली फट जाएगी। फिंच को बल्लेबाजी के दौरान मोहम्मद शमी की गेंद पर दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी। हालांकि, वे यहां होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट हैं। क्रिकइंफो ने फिंच के हवाले से बताया, चोट लगने के तुरंत बाद मुझे काफी दर्द हुआ। मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरी उंगली फट जाएगी, जो थोड़ा-सा हास्यास्पद भी था। ट्रेनिंग के दौरान स्टार्क की गेंद पर मुझे इसी उंगली में चोट लगी थी और फिर शमी की गेंद पर लगी। फिंच ने कहा, कुछ वर्षों पहले श्रीलंका में मेरी यह उंगली टूट गई थी। इसलिए या तो मुझे गेंदों को कैच करना होगा या अपने दस्तानों के बजाय बल्ले से खेलना होगा। पर्थ में दूसरी पारी से पहले मैंने ट्रेनिंग के दौरान बल्लेबाजी की और मुझे अच्छा महसूस हो रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Australian opener Aaron Finch shares his experience of injured finger
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: australian opener aaron finch, injured finger, aaron finch, mitchell starc, mohammed shami, india vs australia, perth test, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved