• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

9 महीने का बैन झेल रहे कंगारू बल्लेबाज बेनक्रॉफ्ट ने लिखा यह भावुक पत्र

मेलबोर्न। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण नौ महीने का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट इस बात के लिए तैयार हैं कि आने वाले दिनों में दुनिया में कई लोग उन्हें धोखेबाज के तौर पर जानेंगे। यह बल्लेबाज हालांकि इस काले अध्याय को भूलकर आगे बढक़र अपने देश के लिए कुछ अच्छा करना चाहता है। बैनक्रॉफ्ट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। बैनक्रॉफ्ट ने ऑस्ट्रेलिया के अखबार वेस्ट ऑस्ट्रेलिया में एक भावुक पत्र में लिखा है कि दुनिया उन्हें एक धोखेबाज के तौर पर याद रखेगी और इसके लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं। बैनक्रॉफ्ट ने लिखा है कि कई लोग आपको धोखेबाज के तौर पर याद करेंगे, लेकिन यह ठीक है। आपको हमेशा हर किसी की इज्जत करनी चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए। आप उन लोगों से मोहब्बत करोगे क्योंकि आपने उन्हें माफ कर दिया है। ठीक उसी तरह जिस तरह आपने आपको माफ कर दिया। आप जानते हो कि आप इसके लिए पर्याप्त माफी नहीं मांग सकते, लेकिन हकीकत में यह वो समय है जब आप अपने क्रिकेट को आगे आने दें और जो सीखा है उसे लागू करें। साथ ही इस मौके का पूरी तरह से फायदा उठाएं। बैनक्रॉफ्ट का प्रतिबंध 30 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। प्रतिबंध समाप्त होने के बाद वे बिग बैश लीग (बीबीएल) में पर्थ स्कोचर्स की ओर से खेलते दिखाई दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Australian batsman Cameron Bancroft writes emotional letter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: australian batsman cameron bancroft, emotional letter, cameron bancroft, australia, capetown test, south africa, bbl, perth scorchers, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved