दुबई। आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स का सहायक फिजियोथैरेपिस्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने कहा है कि दुबई पहुंचने के बाद उनके शुरुआती दो टेस्ट निगेटिव आए थे लेकिन तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के सहायक फिजियोथैरेपिस्ट का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह अपने अनिवार्य क्वारंटीन से गुजर रहे थे और दुबई आने के बाद उनके शुरुआती दो टेस्ट निगेटिव आए थे लेकिन तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आया है।"
एक राहत की बात यह है कि सहायक फिजियोथैरेपिस्ट अभी तक किसी के संपर्क में नहीं आए थे।
बयान में कहा गया है, "उन्हें अभी खिलाड़ियों से मिलना था और वह किसी भी खिलाड़ी, स्टाफ के संपर्क में नहीं आए थे। उन्हें तुरंत आइसोलेट कर दिया गया है और वह इस समय दुबई में आईपीएल आइसोलेशन फैसिलिटी में हैं और अगले 14 दिनों क यहीं रहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ने के लिए उनकी दो कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आना जरूरी है। फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम उनसे लगातार संपर्क में है।"
दिल्ली से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के भी 13 लोग जिसमें दो खिलाड़ी शामिल थे, कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। (आईएएनएस)
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
Daily Horoscope