• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियन गेम्स: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

Asian Games: Indian team wins toss and elects to bat against Pakistan - Cricket News in Hindi

निशिन । एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस रोमांचक मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा से रोमांचक और संघर्षपूर्ण होते रहे हैं, लेकिन पिछली कुछ मुलाकातों में भारतीय टीम पाकिस्तान पर बहुत भारी पड़ी है और लगभग एकतरफा मुकाबले जीते हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस मैच में पाकिस्तान, भारतीय टीम को टक्कर दे पाती है या नहीं।
इस मैच में भारत की तरफ से जिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबसे अधिक नजर रहेगी, उनमें वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह के नाम अहम हैं।
भारतीय टीम को पाकिस्तान को गंभीरता से लेना होगा। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, सईम अयूब और उस्मान खान से टीम इंडिया को सावधान रहना होगा। साहिबजादा फरहान का भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है।
पिछले एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार तीन बार पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें भारतीय टीम 14 बार विजयी रही है, जबकि पाकिस्तान को 3 बार जीत मिली है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मुकीम।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games: Indian team wins toss and elects to bat against Pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, asian games, asian games 2026, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved