लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने एक बार उन्हें बताया था कि वे प्रथम श्रेणी मैचों में गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए हाथ पर टेप लगाते थे। गेंद से छेड़छाड़ के कारण ही वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वे बीते साल दक्षिण अफ्रीका में मार्च में केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऐसा करते हुए पकड़े गए थे। अंग्रेजी अखबार द गर्जियन ने कुक के हवाले से लिखा है कि डेविड वार्नर ने बीयर पीने के बाद बताया था कि वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हाथ पर टेप लगाकर गेंद से छेड़छाड़ करते थे।
वे टेप पर ऐसा कुछ पदार्थ लगाते थे जिससे गेंद जल्दी से बिगड़ जाए। मैंने स्टीवन स्मिथ की तरफ देखा जो इशारे में कह रहे थे, आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए था। कुक ने कहा कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस बात को अच्छे से समाप्त किया और कहा कि एशेज में वे गेंद को रिवर्स स्विंग करा रहे थे।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope