• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मैथ्यूज ने छोड़ी कप्तानी, चांडीमल और थरंगा को मिली कमान

कोलंबो। दाएं हाथ के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी छोड़ दी है। 30 वर्षीय मैथ्यूज की जगह टेस्ट टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांडीमल और वनडे व टी20 टीम की बागडोर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को सौंपी गई है। चांडीमल पूर्व में टी20 टीम की कप्तानी करने के साथ टेस्ट में उपकप्तान की भूमिका भी निभा चुके हैं। दूसरी ओर, थरंगा ने मैथ्यूज के चोटिल होने के बाद वनडे में कप्तानी की थी। मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-3 से हारने के बाद कप्तानी छोडऩे का फैसला किया। मैथ्यूज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारा प्रदर्शन काफी खराब रहा और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। पूर्व में कुछ मौकों पर भी मैं कप्तानी छोडऩा चाहता था, लेकिन उस समय कोई और विकल्प नजर नहीं आने से मैं टीम को मुश्किल में नहीं छोड़ सकता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Angelo Mathews stepped down from Sri Lanka captaincy, Chandimal and Tharanga gets charge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: angelo mathews, stepped down, sri lanka, captaincy, dinesh chandimal, upul tharanga, zimbabwe, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved