• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकेट के बारे में पता था : अक्षर पटेल

Akshar Patel knew about the wicket - Cricket News in Hindi

दुबई| दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में अहम योगदान निभाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा है कि वह विकेट के स्वाभाव के बारे में वाकिफ थे। अक्षर ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हीं के दम पर दिल्ली ने 197 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए 59 रनों से जीत हासिल की। अक्षर को अपने प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद अक्षर ने कहा, "विकेट जिस तरह की थी मुझे पता था कि गेंद थोड़ा रुक रही है। इसलिए मैं पावरप्ले में खेलने को तैयार था और आप परिणाम अपने आप देख सकते हैं। मैंने बल्लेबाजों से बात की थी जिन्होंने मुझसे कहा था कि गेंद उनके पास रुक कर आ रही है। इसलिए मेरा प्लान मेरी स्टॉक गेंद फेंकने का था वो भी स्टम्प की लाइन में। मैं साथ ही गति मे बदलाव कर रहा था।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshar Patel knew about the wicket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akshar patel, knew, about, wicket, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved