• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 11

IPL : इस मुकाम तक पहुंचने वाले 11वें बल्लेबाज बने रहाणे, देखें...

नई दिल्ली। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने आईपीएल-10 के फाइनल में जगह बना ली है। पुणे ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर 1 मुकाबले में दो बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया। दूसरी बार ही आईपीएल खेल रही पुणे टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोज तिवारी (58), अजिंक्य रहाणे (56) व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 40) की दमदार पारियों की मदद से 162/4 रन बनाने में सफल रही।

जवाब में मुंबई निर्धारित 20 ओवर में 142/9 रन तक ही पहुंच पाई। पुणे के लिए ओपनर की भूमिका निभाने वाले रहाणे ने अर्धशतक जमाने के साथ आईपीएल में 3000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। 28 वर्षीय रहाणे यह उपलब्धि हासिल करने वाले 11वें बल्लेबाज हैं।

रहाणे के 110 मैच में 3013 रन हो गए हैं। उनका औसत 33.47 और स्ट्राइक रेट 120.66 है। रहाणे ने 25 अर्धशतक व एक शतक (नाबाद 103) लगाया है। रहाणे मुंबई इंडियंस व राजस्थान रॉयल्स टीमों के सदस्य भी रहे हैं।

अब हम देखेंगे आईपीएल में तीन हजारी क्लब में शामिल 10 और खिलाडिय़ों का प्रदर्शन :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajinkya Rahane becomes 11th batsmen to complete 3000 runs in IPL
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajinkya rahane, 11th batsmen, complete 3000 runs, ipl, ipl 10, ipl-10, ipl 2017, ipl updates, ipl news in hindi, rising pune supergiant, rps, mumbai indians, special story on cricket records, special story on ipl records, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved