नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत दर्ज की, और इस जीत के साथ ही कई दिलचस्प रिकॉर्ड्स भी बना डाले। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 209/8 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद दिल्ली को 210 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने तीन गेंद शेष रहते एक विकेट से सफलतापूर्वक हासिल किया। दिल्ली के लिए इस जीत के हीरो रहे आशुतोष शर्मा, जिन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 66 रन बनाकर टीम को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए, और अपनी आतिशी पारी के दम पर दिल्ली को शानदार जीत दिलाई।
यह आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चेज़ किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य था। 210 रनों का लक्ष्य आईपीएल में अब तक दिल्ली द्वारा सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। यह पहली बार था, जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किसी टीम ने 200 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल किया। साथ ही यह आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक विकेट से जीता गया पहला मैच भी था, जो इस जीत को और भी खास बना देता है।
दिल्ली के लिए यह मुकाबला बेहद कठिन था, क्योंकि एक समय टीम ने 90 रनों पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन फिर आशुतोष शर्मा ने शानदार पारी खेली, और विपराज निगम के साथ मिलकर मैच को रोमांचक बना दिया। विपराज ने भी 15 गेंदों में 39 रन बनाए, जिससे दिल्ली को जीत की उम्मीद जगी। आखिरी ओवर में आशुतोष ने छक्का लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आशुतोष शर्मा की 66 रन की पारी ने न सिर्फ दिल्ली के लिए जीत की राह खोली, बल्कि आईपीएल इतिहास में भी एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सातवें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड अक्षर पटेल और क्रिस मॉरिस के नाम था। अक्षर पटेल ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 54 रन बनाए थे, जबकि क्रिस मॉरिस ने 2017 में उसी टीम के खिलाफ 52 रन बनाए थे। इस तरह, आशुतोष शर्मा ने अपनी पारी के साथ दोनों को पीछे छोड़ दिया और दिल्ली के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
आशुतोष शर्मा की पारी सिर्फ दिल्ली के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी खास रही। आईपीएल में सातवें नंबर या इसके नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी भारतीय द्वारा सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अब उनके नाम है। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था, जिन्होंने 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 62 रन बनाए थे। इसके अलावा, आशुतोष शर्मा की 66 रन की पारी अब आईपीएल में सफल रन चेज़ के दौरान सातवें या निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी बन गई है।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में रिकॉर्डों की झड़ी लगाई। यह पहला मौका था जब दिल्ली ने पांच विकेट गिरने के बाद 100 से अधिक रन बनाकर मैच जीता। इसके साथ ही, दिल्ली आईपीएल इतिहास में पहली टीम बन गई, जिसने तीसरा विकेट 10 रन के भीतर गंवाने के बावजूद 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2023 में आरसीबी के खिलाफ 190 रन बनाए थे। दिल्ली ने चौथा विकेट 161 और पांचवां विकेट 146 रन पर गंवाने के बाद भी मैच को जीतने में सफलता प्राप्त की, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है।
दिल्ली की इस ऐतिहासिक जीत ने आईपीएल के इतिहास में एक और दिलचस्प उपलब्धि जोड़ी, जब दिल्ली ने 200 से ऊपर का लक्ष्य एक विकेट से हासिल किया। यह दूसरा मौका था जब आईपीएल में 200 से ऊपर के लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की हो। इससे पहले, 2023 में लखनऊ ने आरसीबी के खिलाफ यह कारनामा किया था।
--आईएएनएस
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज, यामी गौतम के साथ दिखा अनोखा जॉम्बी डांस पार्टी का अंदाज
मार्क रफालो ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए जोरदार भाषण दिया
राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
इंदिरा एकादशी 6 या 7 अक्टूबर? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
जब अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी डिस्को की मेंबरशिप, विनोद खन्ना कराते थे एंट्री
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, कहा—बतौर खिलाड़ी सफर जारी रहेगा
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान

पहला टी20: अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई ऑल-फॉर्मेट कप्तान
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 07/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope