• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की इसके बाद क्रिकेट में बढ़ गई थी रुचि

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 1997 में हुए विश्व कप फाइनल मुकाबले ने उन्हें क्रिकेट में अपना करिअर बनाने के लिए प्रेरित किया था। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज ने एनडीटीवी यूथ फॉर चेंज कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 1997 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच विश्व कप फाइनल था और हमें स्कूल की ओर से कुछ टिकट मिले थे। मैंने मैच देखा और यह तय किया कि अगर मैं भी क्रिकेट शुरू करूं तो एक दिन मैं भी भारत के लिए खेल सकती हूं। साल 2007 में आईसीसी द्वारा साल की श्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी चुनी जा चुकीं 34 साल की झूलन ने कहा कि 1992 पुरुष विश्व कप के बाद से क्रिकेट में उनकी रुचि बढ़ गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After 1992 men odi world cup Jhulan Goswami decided to make career in cricket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 1992 men odi world cup, jhulan goswami, career in cricket, indian fast bowler, england, woman cricketer jhulan goswami, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved