• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अफगानिस्तान के बल्लेबाज ताराकई की सड़क दुर्घटना में मौत

Afghanistan batsman Tarakai dies in road accident - Cricket News in Hindi

काबुल| अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीब ताराकई का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। वह 29 साल के थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अपने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा, "एसीबी और क्रिकेट को प्यार करने वाला अफगानिस्तान अपने आक्रामक सलामी बल्लेबाज और शानदार इंसान नजीब ताराकई के निधन पर दुखी है जिन्होंने एक सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।" नजीब को दो अक्टूबर को जलालाबाद में पूर्वी नानगरहर में सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी थी।
एसीबी ने तीन अक्टूबर को ट्वीट किया, "राष्ट्रीय खिलाड़ी नजीब कल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एसीबी ने उनके स्वास्थ होने के लिए हर जरूरी कदम उठाया है। वह नानगरहर में इस समय इलाज करा रहे हैं।"
एसीबी संबंधित अधिकारियों से संपर्क में थी और उन्हें काबुल भी शिफ्ट करने को तैयार थी।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2014 में एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 12 टी-20 मैच खेले थे जिसमें 258 रन बनाए। उन्होंने देश के लिए एक वनडे मैच भी खेला था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Afghanistan batsman Tarakai dies in road accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: afghanistan, batsman, tarakai, dies, road accident, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved