• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडिलेड टेस्ट : भारत ने पहले दिन बनाए 6 विकेट पर 233 रन

Adelaide Test: India scored 233 for 6 wickets on day one - Cricket News in Hindi

एडिलेड| भारतीय बल्लेबाजों ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को निराशाजनक प्रदर्शन कर दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 233 रनों के साथ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली भारतीय टीम के लिए कप्तान विराट कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने कुछ हद तक आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का अच्छा सामना किया।

बाकी के बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट लिए। टीम के मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

स्टम्प्स की घोषणा तक रविचंद्रन अश्विन 19 और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा नौ रन बनाकर नाबाद हैं।

कोहली ने 180 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (42) के साथ 88 और चेतेश्वर पुजारा (43) के साथ 68 रनों की साझेदारी की।

आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने दो विकेट लिए। जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लॉयन ने एक-एक सफलता हासिल की।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adelaide Test: India scored 233 for 6 wickets on day one
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adelaide test, india, scored, 233, 6 wickets, day one, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved