नई दिल्ली। जूनियर स्तर पर और आईपीएल-11 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज व विकेटकीपर ऋषभ पंत इस समय इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के सदस्य है। हालांकि पंत का प्रदर्शन आशानुरूप नहीं रहा है। विकेटकीपिंग व बल्लेबाजी दोनों को लेकर वे आलोचकों के निशाने पर हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
20 वर्षीय पंत तीन टेस्ट की छह पारियों में 61 रन ही बना सके हैं। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने पंत का समर्थन किया है। गिलक्रिस्ट ने कहा कि पंत को अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाने में वक्त लगेगा। महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज की जगह लेना आसान काम नहीं है।
ऐसे में पंत को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके साथ ही गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम प्रबंधन को सलाह दी है कि उन्हें पंत जैसे युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताना होगा। लंबे समय तक विश्वास जताने पर ही पंत जैसे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखा पाएंगे।
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope