• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूसरे टी20 मैच में ही शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड

Abhishek Sharma made a great record by scoring a century in the second T20 match itself - Cricket News in Hindi

हरारे। भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 47 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाया। अभिषेक ने 6 जुलाई को ही भारतीय क्रिकेट टीम में पदार्पण किया था। अभिषेक शर्मा ने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से खेलते हुए संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होंने 46 गेंदों पर ये पारी खेली है। केएल राहुल भी इतनी ही गेंदों पर 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार यादव ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक लगाया था। इससे पहले रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर टी20 मैच में 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक लगाया था। अभिषेक शर्मा भारत की ओर से सबसे कम पारियों में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने ऐसा करने के लिए केवल दो ही पारियां ली हैं। इसके अलावा वह ये शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय हैं। अभिषेक ने 23 साल 307 दिनों की उम्र में ये कमाल किया है। यशस्वी जायसवाल 21 साल 279 दिनों की उम्र में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं।
भारत ने अभिषेक के रिकॉर्ड के दम पर इस मैच में 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया है। ये जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। भारत ने इस मैच में अंतिम 10 ओवरों में 160 रन बनाए जो आईसीसी की पूर्ण सदस्यता प्राप्त देशों में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ जोहांसबर्ग में अंतिम 10 ओवरों में 159 रन बनाए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abhishek Sharma made a great record by scoring a century in the second T20 match itself
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhishek sharma, great record, scoring a century, t20 match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved