सिडनी। भारत ने यहां सिडनी
क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया
द्वारा रखे गए 407 रनों के लक्ष्य के जवाब में चौथे दिन रविवार का खेल
खत्म होने तक दो विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम अभी भी लक्ष्य से 309 रन दूर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में
338 रन बनाए थे। उसने भारत को पहली पारी में 244 रनों पर समेट दूसरी पारी
में 94 रनों की बढ़त के साथ शुरूआत की थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी छह
विकेट के नुकसान पर 312 रनों पर घोषित कर भारत को 407 रनों का विशाल लक्ष्य
दिया।
पहली पारी में भारत को अच्छी शुरुआत मिली थी और इस पारी में
भी शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने यह सिलसिला कायम रखा। दोनों ने पहले विकेट
के लिए 71 रन जोड़े।
जोश हेजलवुड की गेंद पर गिल विकेटकीपर टिम
पेन को कैच दे बैठे। गिल ने 64 गेंदों पर 31 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी
में चार चौके भी मारे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रोहित ने नाथन लॉयन की गेंद पर चौका मार कर
अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अगले ही ओवर में वह कमिंस के जाल में फंस
गए। कमिंस ने रोहित को बाउंसर फेंकी और फाइन लेग पर मिशेल स्टार्क ने उनका
कैच पकड़ा। रोहित ने 98 गेंदें खेलते हुए पांच चौके और एक छक्के की मदद से
52 रन बनाए।
इसके बाद पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने दिन का खेल खत्म
होने तक भारत को तीसरा झटका नहीं लगने दिया। पुजारा 9 और कप्तान रहाणे 4
रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत दो
विकेट के नुकसान पर 103 रनों के साथ की थी। मेजबान टीम के लिए मार्नस
लाबुशैन ने 73, स्टीव स्मिथ ने 81 और कैमरून ग्रीन ने 84 रनों की पारियां
खेलीं। कप्तान टिम पेन 39 रनों पर नाबाद रहे। उन्होंने ग्रीन के साथ 104
रनों की साझेदारी की। ग्रीन को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया और इसी के साथ
ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी।
पहले सत्र में भारत ने लाबुशैन
और मैथ्यू वेड (4) के विकेट निकाले। दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट खेल रहे
नवदीप सैनी ने लिए। दूसरे सत्र में पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले
दिग्गज स्मिथ और ग्रीन आउट हुए।
तीसरे दिन लाबुशैन 47 और स्मिथ 29
रनों पर नाबाद लौटे थे। मेजबानों को पहली पारी के आधार पर 94 रनों की बढ़त
मिली थी, इस लिहाज से तीसरे दिन स्टम्प्स तक उनकी कुल बढ़त 197 रनों की हो
गई थी।
चौथे दिन स्मिथ और लाबुशैन ने सम्भलकर खेलना शुरू किया। पहली
पारी में 91 रन बनाने वाले लाबुशैन ने अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया। इसके
लिए उन्होंने 82 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। वह जितनी तेजी से
रन बना रहे थे स्मिथ उतना ही सम्भलकर खेल रहे थे।
लाबुशैन हालांकि 138 के कुल योग पर सैनी की गेंद पर विकेट के पीछे लपक लिए गए। अपनी 118 गेंदों की पारी में लाबुशैन ने नौ चौके लगाए।
इसके
बाद स्मिथ का साथ देने आए वेड लेकिन सैनी ने उन्हें भी पैर नहीं जमाने
दिया और चार के निजी योग पर साहा के हाथों कैच कराकर 148 के कुल योग पर
मेजबान टीम को चौथा झटका दिया।
स्मिथ का साथ देने आए ऑलराउंडर ग्रीन
ने सम्भलकर खेलते हुए अपना विकेट बचाए रखा और आस्ट्रेलियाई टीम ने चार
विकेट पर 182 रन बनाकर कुल 276 रनों की लीड के साथ लंच ब्रेक लिया। लंच के
समय स्मिथ 55 और ग्रीन 20 रनों पर नाबाद थे।
लंच के बाद स्मिथ ने
संभलकर खेलते हुए ग्रीन के साथ 50 रनों की साझेदारी को पार किया लेकिन 208
के कुल योग पर रविचंद्रन अश्विन द्वारा पगबाधा आउट कर दिए गए। स्मिथ ने 167
गेंदों का सामना कर 8 चौके और एक छक्का लगाया।
स्मिथ के जाने के
बाद दूसरे सत्र की समाप्ति तक ग्रीन और पेन ने कोई और नुकसान नहीं होने
दिया लेकिन जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंके गए पारी के 87वें ओवर की अंतिम
गेंद पर ग्रीन आउट हो गए। अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाने वाले ग्रीन ने
132 गेंदों का सामना कर आठ चौके और चार छक्के लगाए।
टी टाइम की
घोषणा से ठीक पहले मोहम्मद सिराज के खिलाफ दर्शक दीर्घा से नस्लीय टिप्पणी
की गई। इससे पहले शनिवार को भी दर्शकों ने सिराज के खिलाफ इसी तरह की
टिप्पणी की थी।
रविवार को सिराज दूसरे सत्र के खेल के दौरान जब
बाउंड्री के पास तैनात थे तब किसी दर्शक ने उन्हें लेकर टिप्पणी की। सिराज
तुरंत कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास पहुंचे और उन्हें इसकी जानकारी दी।
मामले
की गम्भीरता को देखते हुए कप्तान ने अम्पायर पॉल राफेल को इस बारे में
बताया। पॉल ने बिना देरी किए मैच रेफरी को इसकी जानकारी दी और फिर मैच
रेफरी ने सुरक्षा अधिकारियों को बताया कि स्टैंड से किसी ने सिराज के खिलाफ
भद्दी टिप्पणी की है।
सुरक्षाकर्मियों ने उस स्थान का मुआयना किया,
जहां से सिराज के अनुसार आवाज आई थी। कई लोगों से पूछताछ की गई और फिर
चार-पांच लोगों को लेकर पुलिस स्टैंड से बाहर चली गई। इस घटना के कारण लगभग
10 मिनट तक खेल रुका रहा। (आईएएनएस)
लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने ‘हनुमान अंश’ को दिलाई ₹100 करोड़ की ऐतिहासिक कामयाबी, बड़ी रिलीज़ को छोड़ा पीछे
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'
सीपीएल 2026: सुनील नरेन का चला जादू, त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोस को 35 रन से हराया
अमिताभ बच्चन को देख घबरा गया था अक्षय का हाउसहेल्पर, कुर्ते पर गिरा दिया पानी
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 लॉन्च, दमदार इंजन और 21 इंच का फ्रंट व्हील
राशिफल : जन्माष्टमी पर जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह
धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी
6 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना फलदाई, पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
5 सितंबर का पंचांग: हनुमान जी को चोला समर्पित करना फलदाई, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
भस्म आरती : भांग और आभूषणों से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, चंदन से किया गया लेप
'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह
9 साल से लापता बच्चे की तलाश में भटकेगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन रिलीज होगी 'शक: ट्रस्ट नो वन'
'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 के प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी को नसीहत देते नजर आए सलमान
मोड्रिक ने संन्यास की अटकलों पर लगाया विराम, नेशंस लीग में खेलेंगे

डीवाई पाटिल स्टेडियम में मरम्मत का काम जारी, नहीं खेले जा सकेंगे विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले

'कोई अतिरिक्त दबाव नहीं': एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारी को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं सात्विक-चिराग

दलीप ट्रॉफी फाइनल: 'तिहरा शतक' चूके कप्तान ईशान, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती
जिस एक्टर को जानती तक नहीं थीं राधिका आप्टे , उसने शूटिंग पर ऐसी हरकत की, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़
'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'
'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'
'बाप पर मत जाना...' बिग बॉस 20 के प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी को नसीहत देते नजर आए सलमान
'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
अमिताभ बच्चन को देख घबरा गया था अक्षय का हाउसहेल्पर, कुर्ते पर गिरा दिया पानी
1984 में आई जैकी श्रॉफ-अनिल कपूर की फिल्म 'अंदर-बाहर' ने पूरे किए 42 साल
जिंदगी से जुड़े विवादों की इतनी आदी हो चुकी हूं कि फर्क ही नहीं पड़ता : आम्रपाली दुबे
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी
'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
9 साल से लापता बच्चे की तलाश में भटकेगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन रिलीज होगी 'शक: ट्रस्ट नो वन'
पिता सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर श्रेया का करारा जवाब, 'जो सामने तस्वीर खिंचवाते हैं, वही इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
देखें आज 07/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope