• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

5वां वनडे : दक्षिण अफ्रीका ने किया श्रीलंका का 5-0 से क्लीनस्वीप

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका का पांच मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। यहां शनिवार को खेले गए पांचवें व अंतिम वनडे में दक्षिण अफ्रीका डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 41 रन से जीता। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 225 रन बनाए। विकेटकीपर कुशल मेंडिस ने सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली।

मेंडिस ने 84 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए। प्रियामल परेरा ने 57 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 33, ईशुरू उदाना ने 29 गेंदों पर तीन चौकों व एक छक्के की मदद से 32 और एंजेलो परेरा ने 37 गेंदों पर तीन चौकों की बदौलत 31 रन जुटाए।

ओशाडो फर्नांडो ने 22 और धनंजय डिसिल्वा ने 12 रन की पारी खेली। आविष्का फर्नांडो 9, उपुल थरंगा 2 और थिसारा परेरा 2 रन ही बना सके। कागिसो रबाडा ने तीन, नॉत्र्जे व इमरान ताहिर ने 2-2 और लुंजी एनजिडी व एंडिले फेहलुक्वायो ने 1-1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5Th ODI : South Africa cleansweeps Sri Lanka by 5-0
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 5th odi, south africa, sri lanka, south africa vs sri lanka, kagiso rabada, kusal mendis, aiden markram, quinton de kock, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved