• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूसरा टी20: प्रिंस-सूर्यांश का डेब्यू, आयरलैंड के खिलाफ वैभव को मौका नहीं

2nd T20: Prince and Suryansh Make Debut; No Spot for Vaibhav Against Ireland - Cricket News in Hindi

बेलफास्ट। भारत ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का मौका मिला है, लेकिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना सके। सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं बस हालात का फायदा उठाना चाहता हूं। हम जितनी जल्दी हो सके हालात के हिसाब से ढलना चाहते हैं। हम समझदारी से क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमारे पास बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हैं, सूर्यांश और प्रिंस टीम में आए हैं और अपना डेब्यू कर रहे हैं। शेडगे घरेलू क्रिकेट और आईपीएल, दोनों में ही शानदार क्रिकेटर रहे हैं।" प्रिंस को लेकर कप्तान ने कहा, "मैं उन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता। वह हालात के हिसाब से ढलने में माहिर हैं।"
वहीं, आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करके खुश थे। हम जितनी जल्दी हो सके पिच को समझना चाहते हैं। जिस तरह से हमने पहले मैच में उन्हें रोका, वह शानदार था। हमारी टीम वही है।"
भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच 34 रन से गंवा चुकी है। ऐसे में उसे सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए यह मुकाबला हर हाल में अपने नाम करना होगा। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवरों में 148 रन पर सिमट गई। इसी के साथ आयरलैंड ने टी20 इतिहास में पहली बार भारत के खिलाफ मुकाबला अपने नाम किया। अब आयरलैंड के पास टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने का भी मौका है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2nd T20: Prince and Suryansh Make Debut; No Spot for Vaibhav Against Ireland
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india vs ireland, t20 series, shreyas iyer, prince yadav, suryansh shedge, vaibhav suryavanshi, cricket debut, belfast cricket, ireland cricket team, india cricket team, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved