• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

थरंगा पर दो वनडे का प्रतिबंध, कापुगेदेरा को कमान, इन दो की वापसी

पल्लेकेले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका की वनडे टीम के कप्तान बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा पर अगले दो वनडे का प्रतिबंध लगा दिया है। आईसीसी ने शुक्रवार को थरंगा पर धीमी ओवर गति के कारण दो मैच का प्रतिबंध लगाया। उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी चमारा कापुगेदेरा को सौंपी गई है। श्रीलंका को भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे की सीरीज के पहले दो मैच में हार मिली है। थरंगा अब 27 और 31 अगस्त को खेले जाने वाले वनडे में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन पर धीमी ओवर गति का आरोप मैदानी अंपायर रानमोरे मार्टिनेज और पॉल रिफेल, तीसरे अंपायर जोएल विल्सन और चौथे अंपयार रूचिरा पालियागुरुगे ने लगाया। आईसीसी ने एक बयान में कहा है कि आईसीसी के मैच रैफरी एंडी पाईक्राफ्ट ने श्रीलंकाई टीम को तय समय सीमा में पूरे ओवर न कर पाने का दोषी पाया है। टीम तय समय से तीन ओवर पीछे रह गई थी। आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5.2 के मुताबिक अगर टीम तय समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती है और दो ओवर का समय ज्यादा ले लेती है तो खिलाडिय़ों को 10 फीसदी मैच और तीन ओवर ज्यादा समय लेने पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है साथ ही कप्तान के खाते में दो प्रतिबंधित अंक डाले जाते हैं।
दो प्रतिबंधित अंक आने के कारण कप्तान पर एक टेस्ट, दो वनडे या दो टी20 मैच, इनमें से जो भी पहले आता है उसका प्रतिबंध लगाया जाता है। बयान के मुताबिक, थरंगा ने अपनी गलती मानी और अपनी सजा को मंजूर कर लिया। इसी कारण आधिकारिक सुनवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 ODI ban on Upul Tharanga, Chamara Kapugedara gets captaincy, Chandmal and Thirimanne returns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2 odi ban, upul tharanga, chamara kapugedara, captaincy, dinesh chandmal, lahiru thirimanne, return, sri lanka, india, third odi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved