• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

16 स्टेडियम, 104 मैच; न्यू जर्सी होस्ट करेगा फीफा वर्ल्ड कप फाइनल

16 stadiums, 104 matches; New Jersey will host the FIFA World Cup final - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। विश्व फुटबॉल की शासी निकाय फीफा ने शोपीस इवेंट के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में 19 जुलाई, 2026 को फीफा विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फुटबॉल फैंस के लिए फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। एक बार फिर इस मेगा-इवेंट का आयोजन होने वाला है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। विश्व फुटबॉल की शासी निकाय फीफा ने शोपीस इवेंट के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 11 जून 2026 को होगी। ओपनिंग सेरिमनी मैक्सिको सिटी के एजटेका स्टेडियम में पहले मैच के साथ होगी। वहीं, फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में 19 जुलाई को खेला जाएगा।
16 मेजबान शहरों की 48 टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। कुल 16 अत्याधुनिक स्टेडियमों में 104 मैच खेले जाएंगे। इसकी मेजबानी तीन देशों -अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको द्वारा की जा रही है।
फीफा के बयान में बताया गया है, प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क न्यू जर्सी वेन्यू को शोपीस फिक्स्चर की मेजबानी के सम्मान से सम्मानित किया गया, जो अब तक के सबसे खास फीफा टूर्नामेंट का समापन करेगा।
यह स्टेडियम 2010 में तैयार हुआ था। 82,500 सीटों वाले इस स्टेडियम में 2016 के फाइनल मैच सहित कई अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें कोपा वर्ल्ड भी शामिल है।
मैच शेड्यूल के मुताबिक,टूर्नामेंट के 104 मैचों में से 103 मैचों के लिए टीमों को तीन दिनों का आराम दिया जाए। टीमों और प्रशंसकों के लिए यात्रा को कम करने के लिए अधिकांश मैच तीन क्षेत्रों (पूर्व, मध्य और पश्चिम) में खेले जाएंगे।
फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा, अब तक का सबसे समावेशी और प्रभावशाली फीफा विश्व कप अब एक सपना नहीं बल्कि एक वास्तविकता है जो कनाडा, मैक्सिको और पूरे 16 अत्याधुनिक स्टेडियमों में 104 मैचों के रूप में आकार लेगा।
"मैं फीफा विश्व कप के आयोजन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारे तीन मेजबान देशों और 16 मेजबान शहरों को धन्यवाद देना चाहता हूं। जो न केवल नए रिकॉर्ड स्थापित करेगा बल्कि एक यादगार विरासत भी छोड़ेगा।
मैच पेयरिंग और किक-ऑफ समय की पुष्टि फीफा विश्व कप 26 के लिए अंतिम ड्रा के बाद की जाएगी, जो 2025 के अंत में होने की उम्मीद है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-16 stadiums, 104 matches; New Jersey will host the FIFA World Cup final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup final, new jersey, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved