• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन गिरे 13 विकेट, भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

13 wickets fell on the first day of the Pink Ball Test, leaving Australia in a strong position against India - Cricket News in Hindi

पर्थ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच वाका के मैदान पर खेला जा रहा है। शुक्रवार को पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारत की पूरी टीम 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत पहली पारी में अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया वॉल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, फोएबे लिचफील्ड भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह 9 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान एलिसा हीली भी 27 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाकर सयाली सतघरे का शिकार बनीं। हालांकि, एलिसा पेरी बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने 7 चौके लगाए। दिन का खेल खत्म होने तक पेरी 62 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। वहीं, एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर पेरी का साथ निभा रही हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी में सयाली सतघरे ने 2 विकेट चटकाए, जबकि क्रांति गौड़ ने एक विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलिया अभी भारत के स्कोर से 102 रन पीछे है।
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पूरी टीम पहली पारी में 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्मृति मंधाना बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह 4 रन बनाकर आउट हुईं। प्रतीका रावल भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। शेफाली वर्मा ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं और 35 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। जेमिमा ने 84 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाने के बाद डार्शी ब्राउन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं।
दीप्ति शर्मा भी सिर्फ 7 रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष 11 रन बनाकर एश्ले गार्डनर की गेंद पर अलाना किंग को कैच देकर पवेलियन लौटीं। स्नेह राणा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुईं। काश्वी गौतम ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, लूसी हैमिल्टन ने 31 रन देकर 3 विकेट निकाले। डार्शी ब्राउन ने 41 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-13 wickets fell on the first day of the Pink Ball Test, leaving Australia in a strong position against India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india women vs australia women test, pink ball test perth, waca ground test match, jemimah rodrigues fifty, ellyse perry batting, annabel sutherland bowling, sayali satghare wickets, harmanpreet kaur captain, women cricket test match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved