नई दिल्ली। इंग्लैंड के जोए रूट, बेन स्टोक्स और इयोन मोर्गन तथा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 27 एवं 28 जनवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए अपने आपको पंजीकृत करा लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण की नीलामी बेंगलुरू में होगी। इसमें कुल 778 भारतीयों सहित कुल 1122 क्रिकेटर्स की बोली लगेगी। इनमें 281 कैप्ड व 838 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। इंग्लैंड के 26 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के 58, न्यूजीलैंड के 30 और दक्षिण अफ्रीका के 57 खिलाडिय़ों ने आईपीएल नीलामी के लिए अपने आपको पंजीकृत कराया है। नीलामी में कुल 282 विदेशी खिलाडिय़ों का पंजीकरण हुआ है। इस नीलामी में अफगानिस्तान के भी 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि श्रीलंका और वेस्टइंडीज के 39-39 खिलाड़ी शामिल होंगे।
बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के आठ और सात खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिए पिछले संस्करणों में खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क, क्रिस लिन, पैट कमिंस भी नीलामी में शामिल होंगे। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रेथवेट, एविन लुइस और जेसन होल्डर की भी नीलामी में बोली लगेगी।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope