• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को देना होगा अपना बेस्ट: कुंबले

अनिल कुंबले ने कहा वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को अपना बेस्ट देना होगा - Cricket News in Hindi

दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुम्बले का मानना है कि भारतीय गेंदबाजों को विंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अपना श्रेष्ठ देना होगा क्योंकि मेहमान टीम के पास कई अच्छे पावर हिटर्स हैं जो किसी भी आक्रमण पंक्ति को नेस्तनाबूत कर सकते हैं। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज रविवार से चेन्नई में शुरू हो रही है। कुम्बले ने टीवी पर एक लाइव शो के दौरान कहा मैं चाहता हूं कि हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करें क्योंकि कैरेबियाई टीम के खिलाफ चुनौतियां कम नहीं हैं। इस टीम के पास कई हार्ड हिटिंग बल्लेबाज हैं और वे भारतीय गेंदबाजों पर हावी हो सकते हैं। ऐसे में मैं चाहूंगा कि हमारे गेंदबाज सावधान शुरुआत करें। कुम्बले ने यह भी कहा कि भारतीय टीम को नम्बर-4 पर श्रेयस अय्यर पर ही भरोसा करना चाहिए। कुम्बले ने कहा हमने श्रेयस के अंदर की क्वालिटी देखी है और यह भी देखा है कि एक बल्लेबाज के तौर पर वह काफी आगे निकल गए हैं। ऐसे में नम्बर-4 पर उन्हें ही मौका मिलना चाहिए।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-अनिल कुंबले ने कहा वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को अपना बेस्ट देना होगा
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former leg spinner anil kumble, india west indies series, अनिल कुम्बले\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved