यह भारत की टी-20 में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे
पहले रोहित ने कोहली के साथ 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे विकेट
के लिए धर्मशाला में 139 रन जोड़े थे। इस साझेदारी को ईश सोढ़ी ने तोड़ा।
धवन ने सोढ़ी की गेंद पर निकल कर मारने की कोशिश की लेकिन चूक गए और लाथम
ने उनकी गिल्लियां बिखेरीं। धवन ने 52 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो
छक्के लगाए। एक गेंद बाद ही सोढ़ी ने हार्दिक पांड्या को बिना खाता खोले
पवेलियन भेज दिया। यह भी पढ़े : रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...
रोहित को बोल्ट ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर
आउट किया। मैदानी अंपायरों ने फैसला तीसरे अंपायर पर छोड़ा जिन्होंने रोहित
को नॉट आउट करार दिया। लेकिन, किवी टीम ने फिर रिव्यू लिया जिसमें तीसरे
अंपयार ने अपना फैसला बदलते हुए रोहित को आउट दिया। रोहित ने 55 गेंदों में
चार छक्के और छह चौके लगाए। कोहली 11 गेंदों में तीन छक्के लगाकर 23 रन
बनाकर नाबाद लौटे। धौनी एक छक्के की मदद से सात रनों पर नाबाद रहे। किवी
टीम की तरफ से सोढ़ी ने दो जबकि बोल्ट ने एक विकेट लिया।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope