• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

पहला टेस्ट : पहले दिन भारत हावी, ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिराए

ऑस्ट्रेलिया का निचला क्रम ढह गया। तीसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श ( 4), मैथ्यू वेड (8), स्टीव ओ कीफे (0), नाथन लियोन (0) और रेनशॉ के विकेट गंवाए। रेनशॉ ने अपनी पारी में 156 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाया। रेनशॉ 82 के कुल योग पर तबीयत खराब होने के कारण मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए थे। उस समय रेनशॉ का निजी योग 36 था। कप्तान स्मिथ का विकेट गिरने के बाद वे दोबारा मैदान में लौटे।

ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की थी और भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए थे। वार्नर को उमेश ने 82 के कुल योग पर आउट किया था। उस समय स्मिथ एक और शॉन मार्श एक रन पर नाबाद लौटे थे। वार्नर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। उमेश ने 10 पारियों में पांचवीं बार वार्नर को आउट किया। भारतीय गेंदबाजों ने पहले सत्र के बाद शानदार वापकी की और दिन के दूसरे सत्र में तीन और आखिरी सत्र में पांच विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलिया को संकट में डाल दिया।
भारत से बेहतर है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, पर पिछले 10 टेस्ट में बराबर

यह भी पढ़े

Web Title-First Test first day game between india and australia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first test, first day game, india, australia, pune test, david warner, virat kohli, steven smith, ashwin, jadeja, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved