• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

World Championship : चेन यू फेई को हरा फाइनल में पहुंचीं सिंधु, रजत पदक पक्का

बासेल (स्विट्जरलैंड)। ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु (PV Sindhu) ने शनिवार को यहां जारी बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही सिंधु का टूर्नामेंट में रजत पदक पक्का हो गया है।

वल्र्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज सिंधु ने वल्र्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को सीधे सेटों में 21-7, 21-14 से पराजित किया। यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। भारतीय खिलाड़ी ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले गेम में एकतरफा जीत दर्ज की। सिंधु शुरुआत से ही चीनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी नजर आईं और उन्होंने 6-2 से बढ़त बना ली।

अपने बेहतरीन खेल के जरिए सिंधु ब्रेक तक 11-3 के बड़े अंतर से आगे रहीं। वर्ष 2017 और 2018 में रजत तथा 2013 व 2014 में कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने ब्रेक के बाद भी अपने खेल के स्तर को गिरने नहीं दिया। उन्होंने नेट पर शानदार खेल दिखाया और 18-5 की बढ़त बनाने के बाद 21-7 से गेम जीत लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Badminton Championship : PV Sindhu enter in final to beat Chen Yufei
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world badminton championship, pv sindhu, enter in final, chen yufei, indian shuttler pv sindhu, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved