नई दिल्ली।दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और बहुभाषी भारतीय अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने महिलाओं को उत्पीड़कों के खिलाफ केवल ऑनलाइन ब्लॉक करने के बजाय उनका विरोध करने की बात कही है। सिंधु ने कहा कि ऑनलाइन उत्पीड़न से निपटने के दौरान महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए और केवल उत्पीड़कों को ब्लॉक नहीं करना चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सिंधु ने न्यूज18 को बताया, "ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए आपको अधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए। आपको इसका सामना करना चाहिए। महिलाओं के रूप में हम सब कुछ भी कर सकते हैं। साथ ही, आपको अपने आस-पास के बारे में जागरूक होना होगा। आपको ऐसी स्थिति में अपना ख्याल रखना होगा।"
पद्मावत अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं को अधिक जागरूक बनना चाहिए और उत्पीड़कों हावी नहीं होने देना चाहिए।
साथ ही हैदरी ने महिलाओं से बाहर जाने और अपने डर से ऊपर उठने का भी आग्रह किया, लेकिन उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी।
उन्होंने आगे कहा, "हमें उत्पीड़कों को हावी नहीं होने देना चाहिए। लेकिन सावधान रहें, जानें कि जब आप एक मुश्किल स्थिति में हों तो क्या करें, आप इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। किसी भी महिला को अपने सपनों को जीने से सिर्फ इसलिए नहीं रोकना चाहिए, क्योंकि शहर उसे डराता है।"
--आईएएनएस
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope