• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुदिरमन कप चैंपियनशिप : भारत ने इंडोनेशिया को 4-1 से हराया

Sudirman Cup badminton tournament : India beat Indonesia by 4-1 - Badminton News in Hindi

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। भारत ने सुदिरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे मैच में मंगलवार को अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल की। भारतीय टीम ने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 4-1 से मात दी। पहले मैच में भारत को डेनमार्क से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी रही। मिश्रित युगल वर्ग और पुरुष एकल वर्ग में जीत के साथ उसने इंडोनेशिया पर 2-1 से बढ़त हासिल की।

इसके बाद तीसरे मैच में पुरुष युगल वर्ग में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन डेनमार्क के खिलाफ पिछले मैच में भारत के लिए एकमात्र मैच जीतने वाली ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने एक बार फिर जीत हासिल कर भारतीय टीम को इंडोनेशिया पर 3-1 से बढ़त दिलाई। भारत ने चौथे और अंतिम महिला युगल वर्ग के मुकाबले में भी जीत हासिल कर इंडोनेशिया को 4-1 से मात दी।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sudirman Cup badminton tournament : India beat Indonesia by 4-1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sudirman cup, badminton tournament, india, indonesia, pv sindhu, denmark, ajay jayram, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved