जकार्ता। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एच.एस. प्रणॉय ने उलटफेर करते हुए शुक्रवार को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। श्रीकांत और प्रणॉय दोनों ने पुरुष एकल वर्ग में खेले गए अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत हासिल की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विश्व के 22वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने चीनी ताइपे के खिलाड़ी जु वेई वांग को और प्रणॉय ने आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चेन लोंग को मात दी। श्रीकांत ने 19वीं विश्व वरीयता प्राप्त वांग को केवल 37 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-14 से मात देकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope