• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डेनमार्क ओपन के बाद अब श्रीकांत ने जीता फ्रेंच ओपन पुरुष एकल का खिताब

पेरिस। बेहतरीन फॉर्म में चले रहे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने अपनी झोली में एक और खिताबी जीत डाली है। उन्होंने रविवार को वल्र्ड सुपर सीरीज टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। श्रीकांत ने फाइनल में जापान के केंटा निशिमोटो को सीधे खेलों में 21-14, 21-13 से मात दी। यह मैच 35 मिनट तक चला। विश्व की 40वीं वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत को चुनौती नहीं दे सके और भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से मुकाबला अपने नाम करते हुए एक और खिताब अपनी झोली में डाल लिया। श्रीकांत ने हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब जीता था। जापानी खिलाड़ी ने पहले गेम में श्रीकांत को कुछ चुनौती जरूर दी, लेकिन अंत तक आते-आते वह अपनी गलतियों के शिकार हो गए। 2-1 से आगे होने के बाद विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत 3-4 से पीछे हो गए थे। श्रीकांत ने हालांकि 4-4 से बराबरी की, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने 8-5 की बढ़त ले ली। फिर भी अपनी सूझ-बूझ भरे खेल से श्रीकांत ने स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया और ब्रेक तक 11-9 की बढ़त ले ली। ब्रेक के बाद निशिमोटा पिछड़ते चले गए और श्रीकांत ने बिना किसी परेशानी के पहला गेम अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shuttler Srikanth wins French Open title
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: badminton french open, french open super series final, star indian shuttler, kidambi srikanth, japan, kenta nishimoto, win the men singles title, french open superseries\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved