नई दिल्ली। राज्यसभा ने सोमवार को पी.वी. सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के मौके पर बधाई दी है। सदन के अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने कहा, "मैं पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई देता हूं। अपने शानदार प्रदर्शन के साथ, उन्होंने लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सिंधु ने मुसाशिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में चीन की ही बिंगजियाओ को 21-13, 21-15 से हराकर ओलंपिक में भारत की तालिका में दूसरा पदक जोड़ा है।
2016 के रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद सिंधु का ओलंपिक में यह दूसरा पदक है। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं।
सिंधु के कांस्य के साथ, भारत ने अब 2016 के रियो ओलंपिक के अपने टैली की बराबरी कर ली है।
--आईएएनएस
बैंगलोर और राजस्थान के बीच होगी कांटे की टक्कर : रवि शास्त्री
अगर राहुल लंबे समय के बजाय तेज बल्लेबाजी करेंगे, तो अच्छा होगा : मांजरेकर
आईओए के अध्यक्ष पद से हटाए जाने संबंधी रिपोर्टो को बत्रा ने किया खारिज
Daily Horoscope